
Ayodhya News : 19 एटीएम कार्ड समेत 28,500 रुपये बरामद
अयोध्या। रुदौली कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ टप्पेबाजी और ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 19 एटीएम कार्ड, 28,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य की पुलिस टीम ने सुबह करीब 7:35 बजे बिगनिया पुल से कुछ पहले दौदापुर गांव के पास एक संदिग्ध के गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स ने अपना नाम पता फरजान निवासी किशुनी थाना शुकुलबाजार जनपद अमेठी बताया है। पूछताछ में इसने लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके साथ ठगी की वारदात कबूल की है।
वारदात में प्रयुक्त बाइक समेत अन्य सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल,एक स्मार्ट फोन,28,500 रुपये और विभिन्न बैंकों के 19 एटीएम कार्ड बरामद किया है। बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज किया है। साथ ही प्रकरण में धोखाधड़ी और बरामदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़े गए आरोपी का अस्पतालबमैन मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।
पहले से दर्ज मिला मुकदमा
पुलिस के अनुसार फरजान के खिलाफ पूर्व में थाना शुकुलबाजार, अमेठी में महिला संबंधी अपराध दर्ज हुआ था।
