
PM Modi Ka Sandesh : जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी ने देश के युवाओं के नाम जारी किया वीडियो संदेश
कहा – यह समय सजा देने का नहीं बल्कि गले लगाकर सही राह दिखाने का है
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां दीं। मुझे भी गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता के लिए भी अपशब्द कहे गए लेकिन बचपन में गलतियां होती हैं और उनसे सुधरने का अवसर भी होता है। मैं समाज के आक्रोश को समझ सकता हूं। यह एक सांस्कृतिक झटका है कि हमारी बेटियां इस तरह की भाषा कैसे बोल सकती हैं लेकिन समय उन्हें सजा देने का नहीं, बल्कि गले लगाकर सही राह दिखाने का है। ये गुमराह बच्चे हैं और इन्हें राह दिखाना हमारा काम है।
जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह वीडियो संदेश देश के युवाओं के नाम जारी किया है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं, समाज भी मेरी इस भावना को स्वीकार करे। उन्हें प्रताड़ित करने से परिस्थितियां नहीं बदलेंगी। अपने संदेश के पीएम मोदी ने युवाओं से देश के विकास और निर्माण में साथ आने की अपील करते हुए कहा कि आओ, हम सभी मिलकर देश को आगे बढ़ाएं और गलतियों से सीखते हुए अपने सपनों को साकार करें। इसके अलावा पीएम मोदी ने देश के युवाओं से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा मैं आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए जीता हूं।
